IT Kanpur Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईआईटी कानपुर की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 34 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। कानपुर की ओर से एजुकेशन एवं रिसर्च के अंतर्गत इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस आर्ट्स ब्रांचेस में भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
IIT Kanpur Recruitment 2025: रिक्ति विवरण
पोस्ट नाम | कुल पोस्ट | आईआईटी कानपुर विभिन्न पद पात्रता | ||
कनिष्ठ सहायक | 12 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री। आयु सीमा: 21-30 वर्ष | ||
कनिष्ठ तकनीकी अधीक्षक | 03 | अनुभव के साथ संबंधित ट्रेड में एमसीए / एम.एससी / बी.टेक / बीई / डिप्लोमा। आयु सीमा: 21-35 वर्ष अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें | ||
वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता | 2 | अनुभव के साथ सिविल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री। आयु सीमा: 57 वर्ष से कम | ||
अधीक्षण अभियंता | 2 | अनुभव के साथ सिविल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री। आयु सीमा: 57 वर्ष से कम | ||
अधिशाषी अभियंता | 02 | अनुभव के साथ सिविल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री। आयु सीमा: 21-50 वर्ष | ||
सहायक सुरक्षा अधिकारी (केवल महिलाएं) | 02 | सशस्त्र / नागरिक बलों में अनुभव के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री। आयु सीमा: 21-35 वर्ष | ||
हॉल प्रबंधन अधिकारी | 01 | होटल मैनेजमेंट / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / कॉमर्स / अकाउंटिंग / मेडिकल नर्सिंग / पैरामेडिकल / हेल्थ मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव। आयु सीमा: 21-45 वर्ष अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें | ||
मेडिकल अधिकारी | 02 | एमबीबीएस डिग्री के साथ 3 वर्ष का अनुभवआयु सीमा: 21-45 वर्ष | ||
सहायक खेल अधिकारी | 02 | शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री एवं अनुभव। आयु सीमा: 21-35 वर्ष | ||
सहायक रजिस्ट्रार | 01 | अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। आयु सीमा: 21-45 वर्ष | ||
सहायक रजिस्ट्रार पुस्तकालय | 01 | लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री 55% अंकों के साथ और अनुभव। आयु सीमा: 21-45 वर्ष अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें | ||
उप पंजीयक | 02 | 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 5 साल का अनुभव। आयु सीमा: 21-50 वर्ष अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें | ||
सहायक परामर्शदाता | 03 | क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल प्रथम श्रेणी के साथ 2 वर्ष का अनुभव या क्लिनिकल साइकोलॉजी में एमए / एमएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी / असामान्य मनोविज्ञान एक विषय के रूप में प्रथम श्रेणी और 5 वर्ष का अनुभव आयु सीमा: 21-45 वर्ष अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें |
IIT Kanpur Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में विजिट करें।
- अब Advt. No.1/2024 के नीचे Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर Register New User पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी वर्गानुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
IIT Kanpur Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू: 27/12/2024
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31/01/2025
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 31/01/2025
- परीक्षा तिथि: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
- प्रवेश पत्र उपलब्ध: परीक्षा से पहले
IIT Kanpur Recruitment 2025:आवेदन शुल्क
- ग्रुप ए पद के लिए:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1000/-
- एससी/एसटी/पीएच: 500/-
- सभी श्रेणी की महिला: 0/-
- ग्रुप बी और सी पद के लिए:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 700/-
- एससी / एसटी / पीएच: 0/-
- सभी वर्ग महिला : 0/-
- परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से करें
IIT Kanpur Recruitment 2025:आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 57 वर्ष (पदानुसार)
- आईआईटी कानपुर जूनियर असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पद भर्ती 2024 नियमों के अनुसार आयु में छूट अतिरिक्त है।
यह भी देखें
- Railway SECR Apprentices Recruitment 2025: जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ
- RRC NER Gorakhpur Apprentice Recruitment 2025:आरआरसी गोरखपुर में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर हो रही है भर्ती,आवेदन शुरू
- MPESB Group 4 Recruitment 2025:मध्यप्रदेश में निकली 861 पदों पर भर्तियां,4 फरवरी से शुरू आवदेन
- Rajasthan Hight Court recruitment 2025:राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के ढेरों पदों पर भर्ती,निकाली है आवेदन शुरू
- NIEPA LDC Recruitment 2025: एनआईईपीए में लोअर क्लर्क डिविजन के पदों पर भर्ती,निकाली आज से शुरू आवेदन